मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर ने मनाया मजदूर दिवस


श्री बी एम् मोर्डे सह-आयुक्त, कामगार कल्याण मंडल,
नांदेड़ जनसभा को संबोधित करते हुए 
नांदेड़: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की पूर्व संध्या पर यहाँ मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम पी जे) की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया! इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के श्रम विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री बी एम् मोर्डे सह-आयुक्त, कामगार कल्याण मंडल, नांदेड़ भी उपस्थित थे! इस कार्यक्रम में उन्हों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में सविस्तार चर्चा किया और साथ ही मजदूरों के सवालों का जवाब देते हुए उनके कल्याण हेतु अपना हर संभव सहयोग देने की बात कही! इस प्रोग्राम में सामाजिक कार्यकर्त्ता सुश्री वछ्च्ला दर्वे ने मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उदासीन रवैया अपनाये जाने पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि, देश में वर्कफोर्स का कुल 93% कामगार असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहा है, किन्तु सामाजिक सुरक्षा के नाम पर उनके लिए किए गए प्रावधान नाकाफी हैं! 


मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम पी जे) के उपाध्यक्ष श्री रमेश कदम ने प्रदेश में मंहगाई की मार झेल रहे ग़रीब मजदूरों की दुर्दशा बयाँ करते हुए कहा कि, अब समय आ गया है कि, सिविल सोसाइटी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को न्याय दिलाने के लिए उठ खड़ी हो!  एम पी जे महिल प्रकोष्ठ की सचिव डॉ० तसनीम बानो ने महिलाओं की विभिन्न समस्याओं पर बात करते हुए, उनके सशक्तिकरण के लिए आवश्यक क़दम उठाने पर ज़ोर दिया! इस कार्यक्रम में एम पी जे ने मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाने की घोषणा किया!
इंक़लाब उर्दू दैनिक मुंबई 




सहाफत, उर्दू दैनिक मुंबई 

No comments:

Post a Comment

© Copyright 2015. MPJ, Maharashtra. This Blog is Designed, Customised and Maintained by Zinfomedia, the media arm of Brightworks Enterprises: Theme by Way2themes