मराठी दैनिक सकाळ द्वारा आयोजित सकाळ संवाद में एम् पी जे ने देश में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित बंधुता बढ़ाने पर बल दिया



नागपुर: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मीडिया हाउस सकाळ समाचार पत्र समूह द्वारा देश की वर्तमान सामाजिक हालात पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित किये गए “सकाळ संवाद” कार्यक्रम में मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) सहित अनेक ग़ैर सरकारी एवं स्वैच्छिक संगठनों ने भाग लिया! इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश में संविधान और क़ानून को ठीक ढंग से लागू करने की बात करते हुए आम जन के संविधान और कानून के प्रति जागरूक नहीं होने पर चिंता व्यक्त की!

सकाळ संवाद में एम् पी जे का प्रतिनिधित्व संगठन के उपाध्यक्ष महमूद खान एवं वित्त सचिव ज़ैनुल आबेदीन ने किया! इस अवसर पर महमूद खान ने कहा कि, एम् पी जे राज्य में आम आदमी को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक न्याय दिलाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रही है! उन्होंने ने कहा कि, संविधान राज्य को आय में असमानताओं को कम करने का प्रयास करने के साथ साथ व्यक्तिगत गरिमा को सुनिश्चित करने और लोगों की सामाजिक स्थिति, सुविधा एवं अवसरों की असमानताओं को समाप्त करने का निर्देश देता है, किन्तु आज स्थिति बिलकुल विपरीत नज़र आती है!

एम् पी जे के वित्त सचिव ज़ैनुल आबेदीन ने कहा कि, आज देश में लोग अपना अधिकार केवल इसलिए हासिल नहीं कर पा रहे हैं कि, वे संविधान से परिचित नहीं है! अधिसंख्य लोग संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों को जानते ही नहीं हैं! उन्हों ने कहा कि, एम् पी जे राज्य में बंधुता अभियान चला रही है, जिसका मक़सद लोगों, विशेषतः युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से अवगत  कराने के साथ-साथ भारत के संवैधानिक विचार का प्रचार-प्रसार करना है! 

अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक न्याय पर बोलते हुए देश के विकास के लिए समता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, और बंधुता को एक दुसरे से जुड़े हुए मूल्य बताया तथा युवा पीढ़ी को संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराने को ज़रूरी बताया!

इस कार्यक्रम में एम् पी जे की ओर से एम् पी जे नागपुर के ज़िला अध्यक्ष शकील मुहम्मदी, राजेश बांगर, नियाज़ मुहम्मद तथा अज़ीमुद्दीन भी शामिल हुए!


No comments:

Post a Comment

© Copyright 2015. MPJ, Maharashtra. This Blog is Designed, Customised and Maintained by Zinfomedia, the media arm of Brightworks Enterprises: Theme by Way2themes