एम् पी जे के बंधुता अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में संवैधानिक मूल्यों पर व्याख्यान का आयोजन



देश की जानी मानी जन आन्दोलन मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) ने आम जन विशेषतः युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से अवगत  कराने और भारत के संवैधानिक विचार के प्रचार-प्रसार   के उद्देश्य से बंधुता अभियान की शुरुआत की है। 

यह एक कटु सत्य है कि, संविधान जैसे विषय पर आम आदमी की रुचि कम ही देखने को मिलती है। दरअसल लोग संविधान को वकीलों और जजों के लिए महज़ एक क़ानून की किताब समझने की ग़लती कर बैठे हैं। यही वजह है कि, आज उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी संवैधानिक मूल्यों से परिचित नहीं हैं।  आज देश में आम आदमी को कानून और न्याय के संबंध में जागरूक करने की ज़रुरत है। जब तक लोगों में क़ानून के प्रति जागरूकता नहीं आएगी, तब तक लोगों को न्याय नहीं मिलेगा और देश के संविधान निर्माताओं का सामाजिक, राजनितिक एवं आर्थिक न्याय का सपना साकार नहीं होगा। देश की जनता को संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराकर उन्हें सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।

एम् पी जे के महाराष्ट्र में चल रहे राज्यव्यापी बंधुता अभियानके तहत आम जन को संवैधानिक मूल्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत एम् पी जे के द्वारा शैक्षिणिक संस्थाओं में संविधान पर विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान  आयोजित किये जा रहे हैं। इस आयोजन में हर जगह एम् पी जे को ज़बरदस्त सहयोग मिल रहा है।










No comments:

Post a Comment

© Copyright 2015. MPJ, Maharashtra. This Blog is Designed, Customised and Maintained by Zinfomedia, the media arm of Brightworks Enterprises: Theme by Way2themes