एम् पी जे ने लांच की मज़दूर हक़ अभियान

देश में असंगठित कामगारों को उनका हक़ एवं न्याय दिलाने की ग़र्ज़ से एम् पी जे ने औरंगाबाद में गाँधी जयंती को एक राज्य स्तरीय मज़दूर हक़ अभियान को लांच किया! यह अभियान 26 नवम्बर 2016 तक चलेगा! वैसे तो यह अभियान तमाम असंगठित कामगारों को हक़ दिलाने के लिए है, किन्तु इसमें ईमारत और अन्य निर्माण कामगार तथा घेरेलु कामगारों को विशेष तौर पर टारगेट किया गया है! इस अभियान का उद्देश्य जन  जागरण  के साथ साथ कामगारों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजना के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।  एम् पी जे ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कामगारों के मार्गदर्शन हेतु  शिविर, कॉर्नर और सार्वजनिक मीटिंग्स  की व्यवस्था की है।


इस अभियान के लॉन्चिंग में मज़दूर आन्दोलन के नेता सहित महाराष्ट्र सरकार के श्रम सम्बन्धी अधिकारी भी शामिल हुए!

No comments:

Post a Comment

© Copyright 2015. MPJ, Maharashtra. This Blog is Designed, Customised and Maintained by Zinfomedia, the media arm of Brightworks Enterprises: Theme by Way2themes