Showing posts with label बंधुता. Show all posts
Showing posts with label बंधुता. Show all posts

बंधुता अभियान के अंतिम दिन राज्य भर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन





एम् पी जे की 15 अगस्त 2017 से चल रही राज्यव्यापी बंधुता अभियान, गांधी जयंती अर्थात 2 अक्टूबर 2017 के दिन अधिकारिक रूप से संपन्न हो गयी! अभियान के अंतिम दिन राज्य भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए! ऐसा ही एक आयोजन प्रदेश के सोलापुर ज़िला  मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें एम् पी जे के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद सिराज और सचिव हुसैन खान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही! इस कार्यक्रम में गणपति पूजा मंडलों द्वारा एम् पी जे के बंधुता अभियान के तहत पूजा पंडालों में बंधुता एवं राष्ट्रिय एकता के संवर्धन हेतु आयोजित की गयी स्लोगन स्पर्धा तथा स्कूल एवं कालेजों में इस विषय पर हुए निबंध प्रतियोगीता, डिबेट्स आदि के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के साथ साथ नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने देश में सौहाद्र, एकता और संविधान के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी पर उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया!



मराठी दैनिक सकाळ 


  
                        यावतमाल में पुरस्कार वितरण समारोह का एक दृश्य 


उदगीर ज़िला लातूर में पुरस्कार वितरण समारोह का एक दृश्य 

बंधुता अभियान के तहत अकोला में संविधान रैली तथा अमरावती जिले में ज़ाहिर सभा का सफ़ल आयोजन




अकोला: एम् पी जे के संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन हेतु चलाये जा रहे बंधुता अभियान के तहत शनिवार को अकोला में संविधान रैली का आयोजन किया गया, जिस में स्थानीय लोगों की ज़बरदस्त भागीदारी रही! इस रैली में आम नागरिकों के अलावा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याण संगठनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली! सोशल जस्टिस फोरम के राजेन्द्र पातोंडे, मराठा सेवा संघ के मार्तडराव माली, युवा राष्ट्र संगठन के धनंजय मिश्रा, संभाजी ब्रिगेड के पंकज जायले, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के महानगर संगठक चंद्रकांत झटाले आदि के अलावा बड़ी तादाद में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण शामिल हुए!
इस रैली की अगुआई एम् पी जे प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद सिराज ने की! इस रैली में एम् पी जे सचिव हुसैन खान, एम् पी जे ज़िला अध्यक्ष मुहम्मद अतीक़ और अकोला नगर एम् पी जे नगर अध्यक्ष शहज़ाद अनवर भी उपस्थित थे!


इस रैली के अलावा अमरावती ज़िले के अंजन गाँव में भी इसी मुद्दे पर एक पब्लिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें भी समाज के विभिन्न सामाजिक एवं राजनितिक संगठनों के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए! सब लोगों ने एम् पी जे के इस बंधुता अभियान की सराहना की और इस तरह के आयोजन को नियमित रूप से करने को समय की मांग बताया! 





एम् पी जे के बंधुता अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में संवैधानिक मूल्यों पर व्याख्यान का आयोजन



देश की जानी मानी जन आन्दोलन मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) ने आम जन विशेषतः युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से अवगत  कराने और भारत के संवैधानिक विचार के प्रचार-प्रसार   के उद्देश्य से बंधुता अभियान की शुरुआत की है। 

यह एक कटु सत्य है कि, संविधान जैसे विषय पर आम आदमी की रुचि कम ही देखने को मिलती है। दरअसल लोग संविधान को वकीलों और जजों के लिए महज़ एक क़ानून की किताब समझने की ग़लती कर बैठे हैं। यही वजह है कि, आज उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी संवैधानिक मूल्यों से परिचित नहीं हैं।  आज देश में आम आदमी को कानून और न्याय के संबंध में जागरूक करने की ज़रुरत है। जब तक लोगों में क़ानून के प्रति जागरूकता नहीं आएगी, तब तक लोगों को न्याय नहीं मिलेगा और देश के संविधान निर्माताओं का सामाजिक, राजनितिक एवं आर्थिक न्याय का सपना साकार नहीं होगा। देश की जनता को संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराकर उन्हें सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।

एम् पी जे के महाराष्ट्र में चल रहे राज्यव्यापी बंधुता अभियानके तहत आम जन को संवैधानिक मूल्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत एम् पी जे के द्वारा शैक्षिणिक संस्थाओं में संविधान पर विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान  आयोजित किये जा रहे हैं। इस आयोजन में हर जगह एम् पी जे को ज़बरदस्त सहयोग मिल रहा है।










एम् पी जे के बंधुता अभियान में सांकृतिक कार्यक्रमों के द्वारा भाईचारे का सन्देश



एम् पी जे के चल रहे राज्यव्यापी बंधुता अभियान में सांकृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों तक भाईचारे का सन्देश पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है! औरंगाबाद में सैयद मोहसिन की टीम ने मूक नाटक प्रस्तुत करके लोगों का दिल जीत लिया! ऐसे ही एक प्रोग्राम में बेबी गार्गी ने मर्म स्पर्शी गीत प्रस्तुत करके लोगों तक मुहब्बत व इंसानियत का पैग़ाम पहुँचाने की बहुत हीख़ूबसूरत कोशिश की!






एम् पी जे की लातूर डिस्ट्रिक्ट यूनिट ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा बंधुता का सन्देश मुशायरा-सह-कवि सम्मेलन आयोजित कर के किया! इस कविता पाठ के कार्यक्रम में कवियों ने देश व दुनिया में हो रहे ज़ुल्म व सितम, बढ़ती नफरतें, घटता भाई चारा व खत्म होती इंसानियत का चित्रांकन बहुत अच्छे ढंग से किया! कवियों ने देश में विकास के लिए शांति व भाईचारे को ज़रूरी बताते हुए आने वाली पीढीयों के लिए  विलुप्त होती इन्सानियात को बचाए रखने की अपील की! लातूर में 17 सितंबर 2017 को आयोजित इस कार्यक्रम में मराठी,हिंदी व उर्दू भाषाओं के कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ कर के श्रोताओं का न केवल मनोरंजन किया बल्कि शांति, सौहाद्र तथा बंधुता का सन्देश भी देने में सफल रहे!







मराठी दैनिक सकाळ द्वारा आयोजित सकाळ संवाद में एम् पी जे ने देश में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित बंधुता बढ़ाने पर बल दिया



नागपुर: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मीडिया हाउस सकाळ समाचार पत्र समूह द्वारा देश की वर्तमान सामाजिक हालात पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित किये गए “सकाळ संवाद” कार्यक्रम में मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) सहित अनेक ग़ैर सरकारी एवं स्वैच्छिक संगठनों ने भाग लिया! इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश में संविधान और क़ानून को ठीक ढंग से लागू करने की बात करते हुए आम जन के संविधान और कानून के प्रति जागरूक नहीं होने पर चिंता व्यक्त की!

सकाळ संवाद में एम् पी जे का प्रतिनिधित्व संगठन के उपाध्यक्ष महमूद खान एवं वित्त सचिव ज़ैनुल आबेदीन ने किया! इस अवसर पर महमूद खान ने कहा कि, एम् पी जे राज्य में आम आदमी को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक न्याय दिलाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रही है! उन्होंने ने कहा कि, संविधान राज्य को आय में असमानताओं को कम करने का प्रयास करने के साथ साथ व्यक्तिगत गरिमा को सुनिश्चित करने और लोगों की सामाजिक स्थिति, सुविधा एवं अवसरों की असमानताओं को समाप्त करने का निर्देश देता है, किन्तु आज स्थिति बिलकुल विपरीत नज़र आती है!

एम् पी जे के वित्त सचिव ज़ैनुल आबेदीन ने कहा कि, आज देश में लोग अपना अधिकार केवल इसलिए हासिल नहीं कर पा रहे हैं कि, वे संविधान से परिचित नहीं है! अधिसंख्य लोग संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों को जानते ही नहीं हैं! उन्हों ने कहा कि, एम् पी जे राज्य में बंधुता अभियान चला रही है, जिसका मक़सद लोगों, विशेषतः युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से अवगत  कराने के साथ-साथ भारत के संवैधानिक विचार का प्रचार-प्रसार करना है! 

अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक न्याय पर बोलते हुए देश के विकास के लिए समता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, और बंधुता को एक दुसरे से जुड़े हुए मूल्य बताया तथा युवा पीढ़ी को संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराने को ज़रूरी बताया!

इस कार्यक्रम में एम् पी जे की ओर से एम् पी जे नागपुर के ज़िला अध्यक्ष शकील मुहम्मदी, राजेश बांगर, नियाज़ मुहम्मद तथा अज़ीमुद्दीन भी शामिल हुए!


एम् पी जे के “बंधुता अभियान” का पहला दो चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ




एम् पी जे के राज्यव्यापी बंधुता अभियान का प्रथम दो चरण सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है! इन चरणों में एम् पी जे ने अपने कैडर के बंधुता अभियान पर क्षमता निर्माण के लिए विभिन्न स्थानों पर वर्कशॉप, सेमिनार, डिस्कशन तथा एक्टिविटी बेस्ड प्रोग्राम आयोजित किए! इसके अलावा समान विचारों वाले अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के साथ नेटवर्किंग भी की गयी! हाल ही में संपन्न हुए गणपति पूजा के दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों में गणपति पूजा मंडलों के सहयोग से बंधुत्व के सन्देश को राज्य के कोने-कोने में पहुँचाने की कोशिश की गयी, जिसकी समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गयी!


एम् पी जे ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार भारतीय संविधान की बंधुता के विचार के प्रचार-प्रसार हेतु पब्लिक प्रोग्राम करने के साथ-साथ युवाओं के बीच लेक्चर, डिस्कशन तथा वाद-विवाद कार्यक्रमों का भी आयोजन बहुत ही कामयाबी के साथ किया!  





















































































        
© Copyright 2015. MPJ, Maharashtra. This Blog is Designed, Customised and Maintained by Zinfomedia, the media arm of Brightworks Enterprises: Theme by Way2themes