Showing posts with label संविधान. Show all posts
Showing posts with label संविधान. Show all posts

एम् पी जे ने राज्यव्यापी स्तर पर मनाया संविधान दिवस


मूव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) ने आज 26 नवम्बर 2017 को महाराष्ट्र के विभिन्न भागों में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर पुरे प्रदेश में कई तरह की एक्टिविटीज अंजाम दी गयीं। कहीं संविधान रैली निकाली गयी, तो कहीं लोगों को संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से व्यख्यान एवं ज़ाहिर सभा का आयोजन किया गया। एम् पी जे द्वारा संविधान के महत्व और भारत के संवैधानिक मूल्यों और विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए किये गए इस कार्यक्रम में आम जन की बड़ी संख्या में भागीदारी रही और लोगों ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की।


विभिन्न ज़िलों में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम- तस्वीरों की ज़बानी  


लातूर:



अमरावती:  




  मुंबई: 









जालना: 


जलगाँव:  

















नागपुर:  






 अकोला:








     
एम् पी जे अध्यक्ष मुहम्मद सिराज का संविधान दिवस पर सन्देश
               

                    

बंधुता अभियान के अंतिम दिन राज्य भर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन





एम् पी जे की 15 अगस्त 2017 से चल रही राज्यव्यापी बंधुता अभियान, गांधी जयंती अर्थात 2 अक्टूबर 2017 के दिन अधिकारिक रूप से संपन्न हो गयी! अभियान के अंतिम दिन राज्य भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए! ऐसा ही एक आयोजन प्रदेश के सोलापुर ज़िला  मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें एम् पी जे के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद सिराज और सचिव हुसैन खान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही! इस कार्यक्रम में गणपति पूजा मंडलों द्वारा एम् पी जे के बंधुता अभियान के तहत पूजा पंडालों में बंधुता एवं राष्ट्रिय एकता के संवर्धन हेतु आयोजित की गयी स्लोगन स्पर्धा तथा स्कूल एवं कालेजों में इस विषय पर हुए निबंध प्रतियोगीता, डिबेट्स आदि के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के साथ साथ नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने देश में सौहाद्र, एकता और संविधान के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी पर उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया!



मराठी दैनिक सकाळ 


  
                        यावतमाल में पुरस्कार वितरण समारोह का एक दृश्य 


उदगीर ज़िला लातूर में पुरस्कार वितरण समारोह का एक दृश्य 

बंधुता अभियान के तहत अकोला में संविधान रैली तथा अमरावती जिले में ज़ाहिर सभा का सफ़ल आयोजन




अकोला: एम् पी जे के संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन हेतु चलाये जा रहे बंधुता अभियान के तहत शनिवार को अकोला में संविधान रैली का आयोजन किया गया, जिस में स्थानीय लोगों की ज़बरदस्त भागीदारी रही! इस रैली में आम नागरिकों के अलावा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याण संगठनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली! सोशल जस्टिस फोरम के राजेन्द्र पातोंडे, मराठा सेवा संघ के मार्तडराव माली, युवा राष्ट्र संगठन के धनंजय मिश्रा, संभाजी ब्रिगेड के पंकज जायले, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के महानगर संगठक चंद्रकांत झटाले आदि के अलावा बड़ी तादाद में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण शामिल हुए!
इस रैली की अगुआई एम् पी जे प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद सिराज ने की! इस रैली में एम् पी जे सचिव हुसैन खान, एम् पी जे ज़िला अध्यक्ष मुहम्मद अतीक़ और अकोला नगर एम् पी जे नगर अध्यक्ष शहज़ाद अनवर भी उपस्थित थे!


इस रैली के अलावा अमरावती ज़िले के अंजन गाँव में भी इसी मुद्दे पर एक पब्लिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें भी समाज के विभिन्न सामाजिक एवं राजनितिक संगठनों के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए! सब लोगों ने एम् पी जे के इस बंधुता अभियान की सराहना की और इस तरह के आयोजन को नियमित रूप से करने को समय की मांग बताया! 





एम् पी जे के बंधुता अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में संवैधानिक मूल्यों पर व्याख्यान का आयोजन



देश की जानी मानी जन आन्दोलन मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) ने आम जन विशेषतः युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से अवगत  कराने और भारत के संवैधानिक विचार के प्रचार-प्रसार   के उद्देश्य से बंधुता अभियान की शुरुआत की है। 

यह एक कटु सत्य है कि, संविधान जैसे विषय पर आम आदमी की रुचि कम ही देखने को मिलती है। दरअसल लोग संविधान को वकीलों और जजों के लिए महज़ एक क़ानून की किताब समझने की ग़लती कर बैठे हैं। यही वजह है कि, आज उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी संवैधानिक मूल्यों से परिचित नहीं हैं।  आज देश में आम आदमी को कानून और न्याय के संबंध में जागरूक करने की ज़रुरत है। जब तक लोगों में क़ानून के प्रति जागरूकता नहीं आएगी, तब तक लोगों को न्याय नहीं मिलेगा और देश के संविधान निर्माताओं का सामाजिक, राजनितिक एवं आर्थिक न्याय का सपना साकार नहीं होगा। देश की जनता को संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराकर उन्हें सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।

एम् पी जे के महाराष्ट्र में चल रहे राज्यव्यापी बंधुता अभियानके तहत आम जन को संवैधानिक मूल्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत एम् पी जे के द्वारा शैक्षिणिक संस्थाओं में संविधान पर विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान  आयोजित किये जा रहे हैं। इस आयोजन में हर जगह एम् पी जे को ज़बरदस्त सहयोग मिल रहा है।










मराठी दैनिक सकाळ द्वारा आयोजित सकाळ संवाद में एम् पी जे ने देश में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित बंधुता बढ़ाने पर बल दिया



नागपुर: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मीडिया हाउस सकाळ समाचार पत्र समूह द्वारा देश की वर्तमान सामाजिक हालात पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित किये गए “सकाळ संवाद” कार्यक्रम में मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) सहित अनेक ग़ैर सरकारी एवं स्वैच्छिक संगठनों ने भाग लिया! इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश में संविधान और क़ानून को ठीक ढंग से लागू करने की बात करते हुए आम जन के संविधान और कानून के प्रति जागरूक नहीं होने पर चिंता व्यक्त की!

सकाळ संवाद में एम् पी जे का प्रतिनिधित्व संगठन के उपाध्यक्ष महमूद खान एवं वित्त सचिव ज़ैनुल आबेदीन ने किया! इस अवसर पर महमूद खान ने कहा कि, एम् पी जे राज्य में आम आदमी को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक न्याय दिलाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रही है! उन्होंने ने कहा कि, संविधान राज्य को आय में असमानताओं को कम करने का प्रयास करने के साथ साथ व्यक्तिगत गरिमा को सुनिश्चित करने और लोगों की सामाजिक स्थिति, सुविधा एवं अवसरों की असमानताओं को समाप्त करने का निर्देश देता है, किन्तु आज स्थिति बिलकुल विपरीत नज़र आती है!

एम् पी जे के वित्त सचिव ज़ैनुल आबेदीन ने कहा कि, आज देश में लोग अपना अधिकार केवल इसलिए हासिल नहीं कर पा रहे हैं कि, वे संविधान से परिचित नहीं है! अधिसंख्य लोग संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों को जानते ही नहीं हैं! उन्हों ने कहा कि, एम् पी जे राज्य में बंधुता अभियान चला रही है, जिसका मक़सद लोगों, विशेषतः युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से अवगत  कराने के साथ-साथ भारत के संवैधानिक विचार का प्रचार-प्रसार करना है! 

अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक न्याय पर बोलते हुए देश के विकास के लिए समता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, और बंधुता को एक दुसरे से जुड़े हुए मूल्य बताया तथा युवा पीढ़ी को संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराने को ज़रूरी बताया!

इस कार्यक्रम में एम् पी जे की ओर से एम् पी जे नागपुर के ज़िला अध्यक्ष शकील मुहम्मदी, राजेश बांगर, नियाज़ मुहम्मद तथा अज़ीमुद्दीन भी शामिल हुए!


बंधुता अभियान: पुणे में भारतीय संविधान पर कार्यशाला का सफ़ल आयोजन

मोव्मेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (एम् पी जे) के राज्यव्यापी “बंधुता अभियान” के तहत रविवार को पुणे में भारतीय संविधान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया! इस कार्यशाला का मक़सद आम जन को संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराना था! इस कार्यक्रम में पुणे के बुद्धिजीवियों के साथ-साथ आम जन भी काफी बड़ी तादाद में सम्मिलित हो कर लाभान्वित हुए! कार्यशाला के सहभागियों को संविधान के उद्देशिका, नागरिकों के अधिकार तथा कर्त्तव्य से संबंधित मार्गदर्शन  प्रदान किया गया और उपस्थित लोगों को नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके देश और संविधान के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी! भारतीय संविधान की उद्देशिका पर चर्चा करते हुए भारतीय संविधान में अंकित “बंधुता” के संवर्द्धन की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया! गौर तलब है कि, संविधान के उद्देशिका को संविधान की आत्मा कहा जाता है!


इस कार्यक्रम में लोगों को मार्गदर्शन देने के लिए लोकायुत से श्री नीरज जैन, विधायक श्री जयदेव गायकवाड़ तथा एम् पी जे के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुहम्मद सिराज मौजूद थे! इस कार्यक्रम में शिक्षण हक़ मंच के मतीन मजावर, सन्नाटा न्यूज़ के मज़हर खान तथा एंटी करप्शन के वाजिद खान की भी सक्रिय भागीदारी रही! 



© Copyright 2015. MPJ, Maharashtra. This Blog is Designed, Customised and Maintained by Zinfomedia, the media arm of Brightworks Enterprises: Theme by Way2themes